Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

बैजनाथ पुलिस ने किया नशे में वाहन चलाने वाले को गिरफ्तार, वाहन सीज

48 लोगों पर चालान

बागेश्वर/गरुड़ । जनपद में पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 48 लोगों के खिलाफ चालान किया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शनिवार को चलाए गए इस सघन अभियान में 34 लोगों को मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के अंतर्गत और 14 व्यक्तियों को पुलिस अधिनियम के तहत सार्वजनिक/धार्मिक स्थलों पर गंदगी फैलाने, हुड़दंग मचाने और अशांति फैलाने के आरोप में दंडित किया गया।

इस अभियान के दौरान थाना बैजनाथ पुलिस ने UK 02A-4517 नंबर की मोटरसाइकिल को चला रहे महेंद्र नाथ पुत्र बंशी नाथ, निवासी कोठों, को नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पकड़ा। आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया और उसकी मोटरसाइकिल को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री घोडके ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों के उल्लंघन, सार्वजनिक स्थानों की गरिमा भंग करने और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

जनपद पुलिस द्वारा की जा रही यह सख्ती आम नागरिकों में सुरक्षा का भाव पैदा कर रही है, वहीं नियमों के उल्लंघन करने वालों के लिए यह स्पष्ट संदेश है कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं हैं।

Advertisement