बीपीएड/एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार तेज करेंगे अपना आंदोलन
देहरादून ( आखरीआंख ) बीपीएड/एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन ने अपने आन्दोलन को और तेज करने का ऐलान किया है। धरना स्थल परेड ग्रांउड में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर धरना दिया।
वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार लगतार बेरोजगारों की हर स्तर पर उपेक्षा कर रही है। सरकार का कोई नुमाइंदा उनकी सुध लेने नहीं आया। जिससे आन्दोलनकारियों में सरकार की कार्यशैली देखकर निराशा का माहौल है। प्रदेश का शासन-प्रशासन लगातार बेरोजगार विरोधी नितियां अपनाने पर तुला है। उन्होंने कहा कि वे किसी भी कीमत पर हार नही मानंेगे। जब तक उनकी मांग पर कोई गौर नहीं किया जाता उनका आन्दोलन आगे भी जारी रहेगा। संगठन के प्रदेश संयोजक देवेन्द्र कोरंगा ने बताया कि सरकार के उपेक्षापूर्ण रवैये से प्रशिक्षित क्षुब्ध हैं। अगर सरकार हमारी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लेती है तो हम आगे उग्र आंदोलन करने पर मजबूर हांेगे। धरने में हरेन्द्र खत्री, अरविंद सिंह, अर्जुन लिंगवाल, मनोज अस्वाल, सुनीता, अनिल राज, कमल रावत, आदि मौजूद थे।
