योग प्रशिक्षितों ने नियुक्ति की मांग को लेकर दिया धरना
देहरादून ( आखरीआंख ) प्राथमिक विद्यालयों में व्यायाम शिक्षकों की भर्ती समेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर योग प्रशिक्षितों ने परेड ग्राउंड में धरना स्थल पर धरना दिया। बीपीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों ने प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को खून से पत्र लिखा है।
यहां परेड ग्राउंड स्थित धरना स्थल में प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन के बैनर तले प्रत्येक उच्च प्राथमिक विद्यालयों में व्यायाम शिक्षक की नियुक्ति वर्षवार एवं वरिष्ठता के अनुसार किये जाने सहित अन्य मांगों को लेकर योग प्रशिक्षित बेरोजगारों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर धरना दिया। बेरोजगारों का कहना है कि 2010-2014 एवं 2016 में कैबिनेट की बैठकों में प्रस्ताव पास हो चुका है लेकिन अभी तक कोई नियुक्ति नहीं हुई है। मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री द्वारा बार-बार आश्वासन ही दिये जा रहे हैं। बेरोजगारों ने कहा कि उच्च प्राथमिक विद्यालयों में व्यायाम शिक्षकों की भांति के संबंध में फाइल गतिमान है और इस फाइल पर राज्य सरकार द्वारा कोई निर्णय नहीं लिया गया है। अभी तक किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के मानकों के आधार पर उनकी आयु सीमा भी समाप्त होती जा रही है। उन्हांेने कहा कि शीघ्र ही बेरोजगार योग प्रशिक्षितों को नियुक्ति प्रदान की जाए। धरने में राकेश सेमवाल, सन्दीप शाह, राज किशोर सिंह, आशीष बत्र्वाल, मनोज पालीवल, मनोज टम्टा, रितंेन्द्र आदि उपस्थित रहे।
