Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

उम्र कैद की सजा 18 से 14 साल करने पर महिला कांग्रेस खफा


नई टिहरी ।   महिला कांग्रेस ने प्रदेश की भाजपा सरकार की ओर से उम्र कैद की सजा 18 साल की बजाय 14 साल किए जाने के निर्णय का महिला कांग्रेस ने विरोध किया है। बुधवार को कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में महिला जिलाध्यक्ष आशा रावत ने आरोप लगाया कि हाल ही में कोर्ट ने अंकिता भंडारी के हत्यारों को उम्र कैद की सजा दी थी। जिसके बाद धामी सरकार ने अब निर्णय लिया है कि उम्रकैद के दोषियों की सजा 18 साल से 14 साल कर दी है। जिससे स्पष्ट है कि भाजपा सरकार की हत्यारों के साथ कितनी हमदर्दी दिखा रही है। साथ ही यह फैसला विभिन्न जघन्य अपराधों में भी नजीर बनेगा। कांग्रेस भाजपा सरकार के चेहरे को जनता के सामने ला कर बेनकाब करेगी। महिला कांग्रेस घर-घर जाकर सरकार के इस गलत निर्णय की जानकारी देगी। इस मौके पर ममता उनियाल, मीना शाह, शगुफ्ता परवीन, अनीता शाह, गंगा देवी आदि मौजूद रहे।

Advertisement