नहीं मिला वेतन तो आज कर्मचारी भीख मांग जतायेंगे विरोध
हरिद्वार. । ऋषिकुल और गुरुकुल आयुर्वेदिक विवि के अधिकारी और कर्मचारी संघर्ष समिति का कार्य बहिष्कार और धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। कर्मचारियों ने कहा स्थाई समाधान हमारा हक है वो लिए बिना हम नहीं मानेंगे। वरिष्ठ नेता नर्सेस संघ री सुनीता तिवारी और संध्या रतूड़ी मिनिस्टीरियल के अशोक चंद्रा, अमित लांबा ने कहा कि कर्मचारियों का जितना उत्पीड़न होना था, वो हो गया है अब दरी से तभी उठेंगे, जब वेतन का स्थाई समाधान हो जाएगा। प्रदेश महामंत्री आयुर्वेदिक यूनानी केके तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा, प्रदेश कोषाध्यक्ष राकेश चंद्र,कार्यकारी अध्यक्ष केएन भट्ट, समीर पांडे ने कहा कि कुल सचिव से वार्ता के बाद सिर्फ शुक्रवार तक ही बजट जारी होने का इंतजार किया जाएगा।
