Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

कांवड़ मेले का आगाज, एक लाख से अधिक कांवड़िए पहुंचे हरिद्वार


हरिद्वार ।  कांवड़ यात्रा के पहले दिन हरकी पैड़ी पर बड़ी संख्या में कांवड़िए गंगाजल भरने पहुंचे। सुबह से ही हरकी पैड़ी और उसके आसपास के घाट भगवा रंग में रंगे नजर आए। भोले के जयकारों की गूंज हर तरफ सुनाई दी। शुक्रवार को हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा से कांवड़िए हरिद्वार पहुंचे। हरकी पैड़ी और उसके आसपास के घाट भगवा रंग में सुबह से रंगे नजर आए। जिला प्रशासन ने कांवड़ मेले के दौरान कांवड़ियों के लिए कांवड़ पटरी आरक्षित की हुई है। लेकिन शुक्रवार को हाईवे पर भी काफी संख्या में कांवड़िये जाते दिखे। कांवड़ मेले को निर्विघ्न संपन्न कराने की प्रार्थना को लेकर डीपीजी दीपम सेठ, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने शुक्रवार को हरकी पैड़ी पर गंगा पूजा की। श्रीगंगा सभा के पदाधिकारियों के साथ प्रशासन के अधिकारियों ने गंगा आरती, मंत्रोच्चारण और गंगा मैया की जय उद्घोष के साथ कांवड़ मेले का शुभारंभ किया।

Advertisement