Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 27, 2026

वेतन न मिलने से नाराज कर्मचारियों ने मांगी भीख, कुलपति के लिए किया विरोध प्रदर्शन


हरिद्वार । पांच माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज़ ऋषिकुल और गुरुकुल आयुर्वेदिक चिकित्सालय विश्वविद्यालय के कर्मचारियों का सब्र शनिवार को जवाब दे गया। संयुक्त अधिकारी कर्मचारी संघर्ष समिति के बैनर तले कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन और कुलपति के लिए भीख मांगकर अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यकारी अध्यक्ष केएन भट्ट, नर्सेस संवर्ग की वरिष्ठ नेता सुनीता तिवारी, मुख्य फार्मेसी अधिकारी संध्या रतूड़ी, वरिष्ठ पदाधिकारी समीर पांडे, अनिल नेगी और अमित लांबा ने कहा कि पिछले दो सप्ताह से विश्वविद्यालय प्रशासन कर्मचारियों को सिर्फ आश्वासन दे रहा है, लेकिन वेतन भुगतान के कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।

Advertisement