Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

कुमाऊं में भारी बारिश और भूस्खलन से 71 सड़कें बंद


हल्द्वानी । लगातार हो रही भारी बारिश के बीच मंडलायुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने बुधवार को कैंप दफ्तर में पत्रकारों से बातचीत कर कुमाऊं की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि सुबह 8 बजे मंडल के सभी ज़िलाधिकारियों से बातचीत कर क्षेत्रीय हालात की समीक्षा की गई। पूरे मंडल में कुल 71 सड़कें बंद हैं। कुमाऊं आयुक्त ने बताया कि नैनीताल जिले में तीन राष्ट्रीय राजमार्गों पर आवागमन बंद है। पिथौरागढ़ जिले के क्वीटी गांव के पास आठ मकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। प्रशासन की टीम ने सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है। प्रभावित परिवारों को राहत राशि तत्काल बांट दी गई है। कैलाश मानसरोवर यात्रा का चौथा दल मंगलवार को टनकपुर से रवाना होकर बुधवार को धारचूला पहुंचकर ठहरा है। कमिश्नर रावत ने बताया कि क्वारब और अल्मोड़ा मार्गों पर लगातार पत्थर गिरने की वजह से रास्ते अब भी बंद हैं, जबकि टनकपुर–चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग को खोल दिया गया है। बागेश्वर जिले में कपकोट से नाचनी की ओर जाने वाला राजमार्ग भी अपने अंतिम हिस्से में बाधित है। इन सभी मार्गों पर मलबा हटाने और रास्ते बहाल करने का कार्य तेजी से चल रहा है।

Advertisement