Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

युवक की आत्महत्या के मामले में भाजयुमो प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली गिरफ्तार, बताता था मुख्यमंत्री का ओएसडी


देहरादून ।भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली को पुलिस ने आत्महत्या के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को डोईवाला निवासी जितेंद्र नेगी ने अपनी एसयूवी में गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। मरने से पहले उसने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया, जिसमें हिमांशु चमोली और उनके परिजनों पर करोड़ों की ठगी के गंभीर आरोप लगाए। जानकारी के अनुसार, पौड़ी जिले के तलसारी गांव निवासी जितेंद्र नेगी डोईवाला के कोठारी मोहल्ले में रह रहा था। श्रीनगर में उसने अपनी कार के भीतर खुद को गोली मारी। वाहन से पुलिस ने बंदूक और खोखा बरामद किया।  आत्महत्या से पहले वीडियो में जितेंद्र नेगी ने आरोप लगाया कि हिमांशु चमोली ने समय-समय पर लाखों रुपये ऐंठे। उसने बताया कि हिमांशु ने पत्नी व भाई के नाम पर महंगे मोबाइल मंगवाए, जमीन दिलाने के नाम पर रकम वसूली, न्यूज चैनल व ऑफिस खोलने का झांसा दिया और मुख्यमंत्री के ओएसडी के नाम पर भी पैसे मांगे। इसके अलावा केदारनाथ यात्रा पर भी लाखों रुपये खर्च करवाए गए। वीडियो में जितेंद्र ने कहा कि उसके साथ कुल 57 लाख रुपये से अधिक की ठगी हुई और रकम लौटाने से साफ इंकार कर दिया गया। आर्थिक व मानसिक तनाव से टूटकर उसने आत्महत्या का कदम उठाया। पुलिस ने वीडियो में लगाए गए आरोपों के आधार पर हिमांशु चमोली को श्रीनगर से गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जितेंद्र नेगी ने जिस कार में आत्महत्या की। उस कार में आगे बैठे चेढ़ि गांव के दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
चमोली का मध्य प्रदेश कनेक्शन:    सूत्रों के मुताबिक हिमांशु चमोली ने मध्य प्रदेश के एक भाजपा नेता की दत्तक पुत्री से विवाह किया था। चर्चा है कि चमोली के बच्चे के एक कार्यक्रम में उक्त भाजपा नेता ने भी शिरकत की थी।

Advertisement