Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 28, 2026

नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई


बागेश्वर । यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष और कर्मचारियों के साथ बैठक की। पुलिस उपाधीक्षक अजय साह और मनीष शर्मा ने टैक्सी यूनियन को सख्त दिशा-निर्देश दिए। कहा कि टैक्सी को उनके वाहनों के नंबर आवंटित कर दिए गए हैं। सभी टैक्सी चालक अपने नंबर पर ही वाहन को स्टैंड पर लगाएंगे। कोई भी वाहन चालक वाहन को अपने टैक्सी स्टैंड से अनावश्यक बाजार में नहीं लाएंगे। जिससे यातायात अवरुद्ध न हो। इमरजेंसी सेवा, हास्पिटल या फिर अन्य किसी अतिआवश्यक कार्य से जाना होगा तो वह ड्यूटी प्वाइंट में खड़े कर्मचारियों से अनुमति लेकर प्रवेश कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी टैक्सी चालक अनावश्यक बागेश्वर बाजार में वाहन पार्क नहीं करेगा। ना ही अनावश्यक वाहन को बाजार में लेकर जाएगा। ऐसे वाहन चालक के विरुद्ध चालानी कार्रवाई होगी।

Advertisement