March 7, 2026

डीएलएड, टीईटी, सीटीईटी प्रथम उत्तीर्ण शिक्षा मित्रों ने नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन कर धरना दिया

????????????????????????????????????

 

देहरादून ( आखरीआंख )  प्रदेश में दो सौ डीएलएड, टीईटी, सीटीईटी प्रथम उत्तीर्ण शिक्षा मित्रों ने नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन कर धरना दिया और कहा कि शीघ्र ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को तेज किया जायेगा। यहां बडी संख्या में शिक्षा मित्र परेड ग्राउंड स्थित धरनास्थल पर इकट्ठा हुए और अपनी मांगों के समाधान के लिए सरकार को जगाने को धरना व प्रदर्शन किया और कहा कि आज आंदोलन उन्नीसवें दिन भी जारी है और जब तक शिक्षा मित्रों का सहायक अध्यापक ēाथमिक के पदों पर नियमितीकरण नहीं होता है तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। शिक्षा मित्रों ने कहा कि चरणबद्ध तरीके से आंदोलन को जारी रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि लगातार संघर्ष करने के बाद शिक्षा मित्रों को एक साल बीतने के बाद भी सहायक अध्यापक बेसिक के पदों पर नियुक्ति नहीं मिली है और शिक्षा मित्रों का मामला लंबित है। उन्होंने कहा कि उनके हितों के लिए किसी भी प्रकार की कोई नीति तैयार नहीं की जा रही है। वहीं एक ओर कई शिक्षा मित्रों को नियुक्ति प्रदान कर दी गई है जबकि उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है जिसे किसी भी दशा में सहन नहीं किया जायेगा। इस अवसर पर अनेक शिक्षा मित्र उपस्थित थे