March 7, 2026

गैरसैंण को स्थाई राजधानी की मांग को लेकर धरना 153 वें दिन भी जारी रखा

????????????????????????????????????

 

देहरादून ( आखरीआंख )  गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाये जाने की मांग को लेकर चल रहा धरना 153 वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल परेड ग्राउंड पर राजधानी की मांग को लेकर आंदोलनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया। उन्होने कहा कि अभी नहीं तो कभी नहीं वाली भावना को लेकर धरने में अधिक से अधिक संख्या में पहु�च कर हौसला बढ़ाएं। कहा गया कि लोगों की उपस्थिति उनके लिये ऊर्जा का काम करेगी। जैसा कि सर्व विदित है कि सरकार ने अस्थाई राजधानी देहरादून में ही विधान सभा सत्र करने का निर्णय लिया है जो कि जनता के साथ छलावा है। गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान इस राज्य विरोधी फैसले का विधान सभा सत्र के दौरान कड़ा विरोध कर रही है और अभी भी समय है उठो जागो राजधानी गैरसैण के लिए सभी संगठन एकजुट हो जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की स्थाई राजधानी गैरसैंण को बनाये जाने की मांग को लेकर गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान’ का धरना आज भी जारी रहा। इस अवसर पर उन्होंने कहा है कि राजनीतिक पार्टिया� गैरसैंण राजधानी की गेंद एक के पाले से दूसरे के पाले में फेंक रहे हैं। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अंतिम सांस तक प्रदेश की स्थाई राजधानी गैरसैंण को बनाये जाने के लिए संघर्ष को जारी रखा जायेगा। इस अवसर पर अनेक समर्थक शामिल थे।