Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

डबल इंजन की सरकार में उत्तराखंड का क्या कसूर हैं , ये योजना उत्तराखंड में लागू क्यों नहीं !!!!,75 लाख महिलाओं को पीएम मोदी की सौगात, बैंक खातों में ट्रांसफर होंगे 10-10 हजार रुपये


बिहार ।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार की महिलाओं को बड़ी सौगात देंगे। *मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना* के तहत राज्य की 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 10-10 हजार रुपये की पहली किस्त सीधे ट्रांसफर की जाएगी। सुबह 11 बजे वर्चुअल माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी शामिल होंगे, जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी वर्चुअली जुड़ेंगे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विधानसभा चुनाव से पहले यह योजना बड़ा *गेम चेंजर* साबित हो सकती है। वहीं, विपक्षी आरजेडी ने इस योजना को लेकर सरकार पर तंज कसा है।
महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का उद्देश्य
इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और स्व-रोजगार एवं आजीविका के अवसर उपलब्ध कराना है। योजना के तहत प्रत्येक परिवार की एक महिला को वित्तीय सहायता दी जाएगी ताकि वह अपनी पसंद के रोजगार या आजीविका गतिविधियां शुरू कर सके। इससे महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता के साथ सामाजिक सशक्तिकरण भी मिलेगा।
कुल 7,500 करोड़ रुपये का सीधा लाभ
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री कुल 7,500 करोड़ रुपये की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजेंगे। सरकार का दावा है कि यह पहल महिलाओं को मजबूती प्रदान करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने में अहम भूमिका निभाएगी।

You may have missed

Advertisement