Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 27, 2026

पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग तेज


हल्द्वानी ।   पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर में रविवार को विभिन्न सामाजिक राजनीतिक संगठनों के साथ युवाओं ने मालधन पुलिस चौकी से जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। रोजगार को मौलिक अधिकार घोषित कर सभी को रोजगार की गारंटी देने की मांग की। महिला एकता मंच, समाजवादी लोक मंच, प्रगतिशील महिला एकता मंच और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के कार्यकर्ता युवाओं संग जुलूस में शामिल रहे। सरस्वती जोशी के संचालन में हुई सभा में छात्रों ने कहा कि हमने दिन रात मेहनत करके 21 सितंबर की परीक्षा में भाग लिया और परीक्षा कक्ष से बाहर आते ही खबर आ गई कि पेपर लीक हो गया है। छात्रों ने आरोप लगाया कि प्रदेश में 15 लाख रुपए में परीक्षा पेपर बेचा जा रहा है और इस घोटाले में मंत्री से लेकर सरकारी अधिकारी तक सभी लिप्त हैं। इस दौरान छात्र नेता हरजीत, सुमन, गौरव टम्टा, परेश, ललिता रावत, मुनीष कुमार, तुलसी छिम्वाल, प्रभात ध्यानी, आनन्द आर्य, इन्द्रजीत, क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्पा आर्य, ग्राम प्रधान पुष्पा चन्दोला आदि मौजूद रहें।

Advertisement