Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 5, 2026

उत्तराखंड के पहाड़ों पर इस बार खूब होगी बर्फबारी


हल्द्वानी ।  उत्तराखंड के पहाड़ों में इस बार खूब बर्फबारी होगी। मौसम वैज्ञानिकों को कहना है कि ला-नीनो इफेक्ट के चलते ऐसा होगा। इस बार सर्दी के दिन अधिक होंगे जबकि मौसम में ठंडक मार्च अंत तक बनी रहेगी। ठंड ज्यादा होने का कारण इस बार पहाड़ों में खूब बर्फबारी होने का अनुमान है। पंतनगर विवि के मौसम वैज्ञानिक एएस नैन ने बताया कि उत्तराखंड में इस बार दिसंबर से ला-नीना का असर दिखने लगेगा, जिससे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ेगी और पर्वतीय क्षेत्र में खूब बर्फबारी होने की संभावनाएं है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यह सर्द मौसम मार्च के अंत तक बना रहेगा। इसका मतलब है कि उत्तराखंड के लोगों को इस बार लंबी और अच्छी ठंड का अनुभव मिलेगा, जिसका सीधा लाभ पर्यटन कारोबार को भी मिलेगा। अप्रैल महीने की शुरुआत से ही तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि शुरू होगी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। अक्तूबर अंत में शुरू हो जाएगी ठंड मौसम वैज्ञानिक एएस नैन ने कहा कि अब मौसम में धीरे-धीरे बदलाव आना शुरू हो गया है। दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह मौसमी परिवर्तन जारी रहेगा और अक्तूबर महीने के अंत तक पूरे उत्तराखंड में ठंडक महसूस होने लगेगी।

You may have missed

Advertisement