Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 28, 2026

शिक्षा विभाग के अफसरों की लापरवाही, बदलनी पड़ी परीक्षा तिथि


हल्द्वानी ।  माध्यमिक विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक गृह परीक्षाओं के आयोजन को लेकर नैनीताल और अल्मोड़ा जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारियों (सीईओ) की लापरवाही सामने आई है। इस वजह से परीक्षा की तिथियों में बदलाव करना पड़ गया। आरोप है कि अफसरों ने निदेशालय की ओर से उपलब्ध कराई गई प्रश्नपत्रों की सॉफ्ट कॉपी समय पर प्राप्त नहीं की। जिसे माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने गंभीर लापरवाही मानते हुए दोनों सीईओ से सात दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने कहा कि कार्य में लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अफसरों को अपने कार्य के प्रति सजग रहना बेहद आवश्यक है। जानकारी के मुताबिक, अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के लिए एससीईआरटी की ओर से प्रश्न पत्र की साफ्ट कॉपी हर साल तैयार की जाती है। इस बार में 17 अक्तूबर से शुरू होने वाली परीक्षाओं के लिए साफ्ट कॉपी तैयार की गई। अल्मोड़ा और नैनीताल जिले के सीईओ की ओर से 8 अक्तूबर तक यह काफी देहरादून से प्राप्त नहीं की गई। अन्य जिलों के अफसरों ने यह पहले प्राप्त कर ली। बताया जाता है इन साफ्ट कॉपियों को प्रिंट कराकर जिला मुख्यालय से स्कूलों को भेजा जाता है। मामले में लापरवाही पर निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने 17 एवं 18 अक्तूबर को होने वाली परीक्षा स्थगित कर 10 एवं 11 नवंबर को आयोजित करने का आदेश जारी किया है। जबकि शेष परीक्षाएं मूल समय-सारणी के अनुसार होंगी। इधर नैनीताल जिले के मुख्य शिक्षाधिकारी गोविंद जायसवाल ने बताया कि उन्होंने मामले में निदेशक माध्यमिक शिक्षा को स्पष्टीकरण दे दिया गया है। परीक्षा समय पर करना एवं प्रश्न पत्र स्कूलों में समय पर पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। अल्मोड़ा एवं नैनीताल के सीईओ ने समय पर प्रश्न पत्र की साफ्ट कॉपी प्राप्त नहीं की। इस वजह से 17 एवं 18 अक्तूबर की परीक्षा नवंबर माह में करानी पड़ रही है। – डॉ. मुकुल कुमार सती, निदेशक माध्यमिक शिक्षा उत्तराखंड

Advertisement