Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 25, 2026

लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस की विभिन्न समितियों की हुई बैठक

देहरादून,  (  आखरीआंख ) उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय देहरादून में प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक प्रातः 9ः00 बजे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में आयेाजित की गई। जिसमें समिति के सभी सदस्यों प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह, नेता प्रतिपक्ष डाॅ0 इन्दिरा हृदयेश, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, सांसद प्रदीप टम्टा, सहप्रभारी राजेश धर्माणी, पूर्व सांसद महेन्द्र सिंह पाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, एआईसीसी सचिव काजी निजामुद्दीन, उपनेता प्रतिपक्ष करण महरा, फुरकान अहमद, ममता राकेश, आदेश चैहान, दिनेश अग्रवाल, तिलकराज बेहड़, डाॅ0 जीतराम, सरिता आर्य, संजय डोभाल, मोहन भण्डारी, राजेश रस्तोगी उपस्थित थे।
    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने देते हुए बताया कि बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटियों से प्राप्त नामों पर चर्चा हुई। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटियों से प्राप्त नाम केन्द्रीय स्क्रीनिंग कमेटी को भेजे जायेंगे। बैठक में यह भी तय किया गया कि प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में पर्यवेक्षक भेजकर आम कार्यकर्ता की राय ली जायेगी तथा उनकी राय संसदीय समिति को भेजी जायेगी। गरिमा दसौनी ने यह भी बताया कि प्रदेश कांग्रेस मीडिया समन्वय समिति तथा प्रदेश चुनाव अभियान समिति की बैठकें सम्पन्न हुई। मीडिया समन्वय समिति की बैठक में सभी उपस्थित सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किये तथा मीडिया के साथ तालमेल करते हुए पार्टी की सभी गतिविधियों की जानकारी साझा करने के साथ ही पार्टी की रीति-नीतियों का प्रचार-प्रसार पर फोकस किये जाने पर जोर दिया गया। मीडिया समन्वय समिति की बैठक में प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष डाॅ0 इन्दिरा हृदयेश, सहप्रभारी राजेश धर्माणी, मातवर सिंह कण्डारी, अम्बरीश कुमार, डाॅ0 अनुसूया प्रसाद मैखुरी, रामसिह सैनी, जोत सिंह गुनसोला, मथुरादत्त जोशी, प्रकाश जोशी, महेश ढौंडियाल, मुकेश पन्त, रणजीत दास उपस्थित रहे। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति की बैठक में सभी सदस्यों ने लोकसभा चुनाव 2019 में पार्टी की रणनीति पर विस्तार से चर्चा करते हुए अपने विचार व्यक्त किये। लोकसभा चुनाव में बूथ स्तर तक पार्टी की क्या रणनीति होगी इस पर विचार-विमर्श करने के साथ ही कांग्रेस सरकारों की उपलब्धियां पहुंचाने के साथ ही भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकारों की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर विचार किया गया।
    बैठक में प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह, नेता प्रतिपक्ष डाॅ0 इन्दिरा हृदयेश, सांसद प्रदीप टम्टा, सहप्रभारी राजेश धर्माणी, पूर्व सांसद महेन्द्र सिंह पाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, एआईसीसी सचिव प्रकाश जोशी, काजी निजामुद्दीन, उपनेता प्रतिपक्ष करण महरा, फुरकान अहमद, श्रीमती ममता राकेश, आदेश चैहान, दिनेश अग्रवाल, तिलकराज बेहड़, डाॅ0 जीतराम, सरिता आर्य, सुरेन्द्र सिंह नेगी, हीरा सिंह बिष्ट, मंत्री प्रसाद नैथानी, राजेन्द्र भण्डारी, फुरकान अली, गणेश गोदियाल, मनोज रावत, राजकुमार, हरीश धामी, सुश्री लक्ष्मी राणा, विजयपाल सजवाण, गोपाल राणा, चमन ंिसह, मदन सिह बिष्ट, मनोज तिवारी, विक्रम सिंह नेगी, रणजीत रावत, राजपाल बिष्ट, ललित फस्र्वाण, राजपाल खरोला, जोत सिंह बिष्ट, नारायण सिंह बिष्ट आदि उपस्थित थे।
Advertisement