Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 11, 2026

5.500 किलोग्राम अवैध चरस के साथ बरेली के चार अभ्युक्त गिरफ्तार

 

बागेश्वर ( आखरीआंख ) पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार एवं पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर श्री महेश चन्द्र जोशी के निर्देशन में जनपद बागेश्वर में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु संलिप्त लोगों की धरपकड़ हेतु निर्देशित किया गया था। जिस क्रम में दौराने रात्रि चेकिंग/शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान आज दिनाँक:21.02.19 की प्रातः बागेश्वर की तरफ से आ रही वाहन संख्याः-UP25 CD-0349 स्विफ़्ट डिजायर को संदिग्ध प्रतित होने पर रोका गया, *वाहन की चैकिंग किये जाने पर वाहन से 5.500-किलोग्राम अवैध चरस* के साथ चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
थाना झिरौली पुलिस टीम द्वारा दौराने वाहन चैकिंग चार व्यक्तियों को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध एफ0आई0आर0 नं0-06-09/19 धारा-08/20/60 एन0डी0पी0एस0 अधिनियम थाना झिरौली में पंजीकृत किया गया है, अभियुक्त के विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

अभियुक्त का विवरणअभिनंदन सिंह पुत्र श्री मक्खन लाल निवासी वार्ड नंबर- 2 ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर जिला उधम सिंह नगर शिवम राठी पुत्र सतेन्द्र सिंह राठी निवासी ग्राम गोरा लोकनाथपुर थाना मीरगंज जिला बरेली संदीप कुमार पुत्र श्री प्रदीप कुमार ग्राम व पोस्ट सलावा थाना सलावा जिला मेरठ सोभित शर्मा पुत्र श्री सतपाल शर्मा निवासी ग्राम बहरौली थाना मीरगंज जिला बरेली बताया गया ह।
अभियुक्त उक्त पते के निवासी हैं जो एक अन्तर्राज्यीय गिरोह बनाकर लम्बे समय से चरस की तस्करी कर रहे है। गिरोह के सदस्य पहाड़ी क्षेत्रों से अवैध चरस ले जाकर रूद्रपुर,बरेली,मेरठ एवं उ0प्र0 के अन्य जिलों में ऊंचे दामों पर बेचने का कार्य करते हैं।
गिरफ्तार करने वाली टीम के सदस्य उ0नि0-श्री कृष्ण गिरी- प्रभारी थानाध्यक्ष झिरौली हे०का०प्रो०-सुजान सिंह (थाना झिरोली) कानि०- देवेश पांडे (थाना झिरोली) कानि०-शेर अकबर खान (थाना झिरोली) कानि०- राजेन्द्र बिष्ट (थाना झिरोली) है।

Advertisement