Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

महिला के गले पर झपट्टा मारकर सोने का पेंडल ले गया बाइक सवार


ऋषिकेश । अठूरवाला में बाइक सवार ने मंगलसूत्र लूटने के लिए महिला के गले पर झपट्टा मार लिया। छीना-झपटी में सोने की चेन तो महिला के गले में ही फंस गई, लेकिन पेंडल लेकर वह फरार हो गया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से आसपास के लोग अचंभित हैं। शिकायत मिलने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की पहचान के लिए घटना स्थल के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। कोतवाली पुलिस के मुताबिक, मनेंद्र सिंह गुसाईं निवासी ग्राम मोलधार, अठूरवाला, डोईवाला ने तहरीर दी। बताया कि उनकी मां चंद्रकाला गुसाईं सोमवार को दोपहर डेढ़ बजे घर के बाहर पुलिया तक किसी काम के लिए गई थी। इसी बीच एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें पता पूछने के बहाने से पास बुलाया। इसी बीच उसने मां के गले पर झपट्टा मारते हुए मंगलसूत्र छिनने का प्रयास किया, लेकिन इसमें सोने की चेन मां के गले ही फंसी रह गई। जबकि, वह सोने का पेंडल लेकर वह भाग गया। मनेंद्र ने बताया कि बाइक पर रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट तक नहीं थी। वहीं, इस घटना से क्षेत्र के लोग सहमे हुए हैं। जौलीग्रांट चौकी प्रभारी नवीन डंगवाल ने बताया कि मनेंद्र की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Advertisement