April 23, 2026

गरुड़ तहसील में जनता दरबार: जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने सुनी जनता की समस्याएँ, 72 शिकायतों में से अधिकांश का हुआ मौके पर निस्तारण

गरुड , बागेश्वर ।
जनपद बागेश्वर में जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से सोमवार को गरुड़ तहसील में जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। दरबार में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएँ लेकर पहुंचे। जिलाधिकारी ने स्वयं एक-एक शिकायत को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

इस दौरान कुल 72 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकतर का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को कार्यवाही हेतु अग्रसारित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि “जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, किसी भी स्तर पर देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

दरबार में प्राप्त शिकायतें मुख्यतः पेयजल, बिजली, आपदा प्रबंधन, शिक्षा, भूमि विवाद, सड़क संपर्क, स्वास्थ्य एवं कृषि विभागों से जुड़ी रहीं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद के सभी विद्यालयों, अस्पतालों, पीएचसी, सीएचसी एवं आंगनवाड़ी केंद्रों की सड़क, बिजली और पानी की कनेक्टिविटी का विवरण निर्धारित प्रारूप में मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी पात्र व्यक्ति को मुआवजे में देरी नहीं होनी चाहिए तथा अधिकारी फील्ड में जाकर जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करें। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को शिकायत पंजी संधारित कर नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान सीएम हेल्पलाइन, हेलो बागेश्वर तथा अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी शिकायत लंबित न रहे और प्रत्येक विभाग अपनी उत्तरदायित्वपूर्ण भूमिका निभाए। उन्होंने विभिन्न माध्यमों से आए नकारात्मक समाचारों का भी संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों से तथ्यपरक रिपोर्ट और आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

दरबार में ब्लॉक प्रमुख किशन बोरा, नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा, सीडीओ आरसी तिवारी, एडीएम एनएस नबियाल सहित अनेक जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित अधिकारी के संबंध में स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश भी दिए।

जनता दरबार का समापन जिलाधिकारी के इस संदेश के साथ हुआ कि—
“प्रशासन जनता के द्वार पर है, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ प्रत्येक समस्या का समाधान किया जा
यहाँ यह भी गौर करने लायक हैं कि जनता दरबार के संदर्भ में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने अपनी नाराजगी आज मीडिया के सामने खुलकर बयान की जिसमे जिला पंचायत सदस्य बबलू नेगी व भाष्कर बोरा ने कहा कि हमे इस सम्बंध केवल 24 घन्टे पूर्व ही अवगत कराया गया। उनका कहना था कि कैसे वे इस शार्ट पीरियड में जनता की समस्याओं को प्रशाशन के सामने रख पा सकते हैं।

जनता दरबार का समापन जिलाधिकारी के इस संदेश के साथ हुआ कि—
“प्रशासन जनता के द्वार पर है, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ प्रत्येक समस्या का समाधान किया जाएगा।”