Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 19, 2026

बागेश्वर में पृथक ब्लॉक के लिए लोगों ने भरी हुंकार


बागेश्वर ।   कांडा पृथक विकासखंड की मांग को लेकर कांडा और कमस्यार के लोग एक बार फिर मुखर हो गए हैं। नाराज लोगों ने रविवार को राज्य स्थापना दिवस पर अनाक्रोश रैली निकाली। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि ब्लॉक नहीं बनने से उन्हें खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। छोटे-छोटे काम के लिए जिला मुख्यालय जाना पड़ रहा है। 90 साल के बुजुर्ग ने आमरण अनशन की चेतावनी दी है। कांडा-कमस्यार पृथक विकासखंड संघर्ष समिति के बैनर तले लोग रविवार को कालिका मंदिर में एकत्रित हुए। यहां से तहसील तक जनाक्रोश रैली ढोल नगाड़ों के साथ निकाली। कांडा, कमस्यार, दुगनाकुरी, धरमघर क्षेत्र से भारी हुजूम उमड़ा। राज्य आंदोलनकारी भूतपूर्व सैनिक क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों में जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम प्रधान सभी क्षेत्रवासी मौजूद रहे। समिति अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह भंडारी ने कहा कि वर्षों से संघर्षरत क्षेत्र वासियों की सुध नहीं ली जा रही है। अब क्षेत्र के लोग इस आंदोलन को राष्ट्रीय आंदोलन बनाएंगे। डीएम के माध्यम से ज्ञापन राज्य और केंद्र सरकार को ज्ञापन भेजा। कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो देहरादून और दिल्ली में आंदोलन होगा। सचिव सुरेश रावत ने शासन प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि कांडा कमस्यार की भूमि स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सौनिकों की भूमि रही है, लेकिन आज यहां के लोगों की जनसुनवाई नहीं हो पा रही हैं। इस मौके पर कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गैढ़ा, आलम मेहरा, दरपान सिंह धपोला, पूर्व प्रधान गिरीश जोशी, कैप्टन बहादुर सिंह नगरकोटी, हीरा बलल्भ जोशी, गंगा लाल वर्मा, धीरज गढ़िया, जगन्नाथ चंदोला, जिला पंचायत सदस्य हेमलता, सरोज आर्या, ज्योति कांडपाल, नीमा नगरकोटी, जितेंन्द्र वर्मा,बंशीधर कांडपाल जानकी शाह, क्षेत्र पंचायत सदस्य भगवान भंडारी, निर्मल शाह, विनय कर्म्याल, ग्राम प्रधान बबीता नगरकोटी गौरव धपोला, राजेंद्र राठौर आदि मौजूद रहे।

Advertisement