Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 4, 2026

मेरा सपना—मेरा लक्ष्य कार्यक्रम में डीएम ने छात्राओं से किया संवाद

बागेश्वर । बाल दिवस के अवसर पर “मेरा सपना—मेरा लक्ष्य” कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने GIC भटखोला की छात्राओं से संवाद किया और उन्हें प्रशासनिक कार्यप्रणाली से अवगत कराया। इस दौरान जिलाधिकारी ने छात्रा पलक पंख को अपने समीप बैठाकर बैठक की कार्यवाही दिखाते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और प्रतिदिन अपना सर्वश्रेष्ठ देना ही सफलता का मार्ग है। उन्होंने कहा, “जीवन के आगामी कुछ वर्ष आपके पूरे भविष्य की दिशा तय करेंगे — बड़ा लक्ष्य रखें और पूरी निष्ठा से उसकी ओर बढ़ें।” जिलाधिकारी ने सभी छात्राओं को बाल दिवस की शुभकामनाएँ भी दीं।

कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे, जिनका DM ने विस्तार से उत्तर देकर उन्हें करियर, नेतृत्व और लक्ष्य निर्धारण पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालयी छात्राओं को बेहतर एक्सपोज़र प्रदान कर उन्हें प्रशासनिक तंत्र की वास्तविक कार्यशैली से जोड़ना है।

इस दौरान एडीएम एन.एस. नबियाल तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे। आगे छात्राओं को विभिन्न पटलों का भ्रमण कराकर जिला प्रशासन की मशीनरी से विस्तृत रूप से अवगत कराया जाएगा।

You may have missed

Advertisement