Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 11, 2026

गॉर्जियस लुक में हिना खान का जलवा! ब्राउन शर्ट और टाई के साथ पहनी स्टार वाली स्कर्ट, लुक देख फटी रह गईं सबकी आंखें


टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान फिर एक बार अपने स्टनिंग लुक को लेकर चर्चा में हैं. एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिन्हें फैंस ने देखते ही वायरल कर दिया. ब्राउन शर्ट, शिमरी स्टार स्कर्ट और गले में टाई पहनकर हिना ने ऐसा ग्लैम परोसा कि हर कोई बस उन्हें ही निहारता नजर आया.
टीवी इंडस्ट्री की फैशन आइकन हिना खान अक्सर अपने बोल्ड और स्टाइलिश अवतार से सुर्खियों में रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने शो पति पत्नी और पंगा के सेट से नया फोटोशूट फैंस के साथ शेयर किया है.
एक्ट्रेस की इस ग्लैमरस झलक ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. हिना खान की इन फोटोज पर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं, और भर-भरकर कमेंट सेक्शन में तारीफों के पुल बांध रहे हैं.
इन तस्वीरों में हिना खान ब्राउन सिल्क शर्ट के साथ शिमरी स्कर्ट पहने हुए नजर आ रही हैं. खास बात है उनका टाई लुक, जिसने पूरे आउटफिट को एक मॉडर्न टच दिया है. जिसपर से फैंस की नजर ही नहीं हट रही है.
हिना ने अपने इस लुक को लंबे स्ट्रेट बाल, सटल मेकअप, गले में काली टाई और ब्राउन-गोल्डन कॉम्बो की शिमरी स्कर्ट के साथ कंप्लीट किया है. हर फोटो में एक्ट्रेस का कॉन्फिडेंस और किलर पोज साफ नजर आता है.
हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनके इंस्टाग्राम पर 19 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. उनकी हर पोस्ट कुछ ही मिनटों में वायरल हो जाती है. इन लेटेस्ट तस्वीरों पर भी कुछ ही घंटों में हजारों लाइक्स आ चुके हैं और फैंस उनके फैशन को ऑन फायर बता रहे हैं.
वर्कफ्रंट पर हिना काफी एक्टिंव हैं, साथ ही वह अपनी पर्सनल लाइफ में भी काफी खुश हैं. इसी साल उन्होंने अपने लॉन्ग-टर्म बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी की. शादी के बाद हिना का ग्लैम और भी बढ़ गया है और फैंस उन्हें हमेशा सपोर्ट करते दिखते हैं.
फिलहाल, हिना खान का यह लेटेस्ट ग्लैम लुक एक बार फिर साबित करता है कि टीवी क्वीन सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, बल्कि फैशन के मामले में भी पूरी तरह क्लियर हैं. उनकी ये फोटोज इस वक्त सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं और फैंस दीवाना बना रहीं हैं.

Advertisement