Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

महज 1500 रुपए में बिक गया 80 हजार का आईपेड , अब कंपनी ने कहा- वापस करो; ग्राहकों को दिए ये दो विकल्प

रोम ,25 नवंबर। क्या हो अगर आप 80 हजार रुपये का कोई प्रीमियम गैजेट महज 1500 रुपये में खरीद लें, लेकिन कुछ दिन बाद कंपनी आपसे उसे वापस मांगने लगे? ऐसा ही एक अजीबोगरीब मामला इटली की मशहूर रिटेल चेन ‘मीडियावर्ल्डÓ (रूद्गस्रद्बड्डङ्खशह्म्द्यस्र) के साथ सामने आया है। एक तकनीकी खामी के चलते कंपनी ने 13-इंच के महंगे द्बक्कड्डस्र ्रद्बह्म् को कौड़ियों के दाम बेच दिया। अब अपनी गलती का अहसास होने पर कंपनी ग्राहकों से डिवाइस वापस मांग रही है या फिर पूरी कीमत चुकाने का दबाव बना रही है।
मीडियावर्ल्ड ने अपने लॉयल्टी कार्ड होल्डर्स के लिए एक ऑफर निकाला था, लेकिन वेबसाइट पर हुई एक तकनीकी गड़बड़ी के कारण करीब 80,000 रुपये (भारतीय बाजार के हिसाब से) की कीमत वाला 13-इंच द्बक्कड्डस्र ्रद्बह्म् महज 15 यूरो यानी करीब 1500 रुपये में लिस्ट हो गया। ग्राहकों ने भी बिना देर किए धड़ाधड़ ऑर्डर कर दिए। जब तक कंपनी को इस भारी भूल की भनक लगती, तब तक 11 दिन बीत चुके थे और बड़ी संख्या में आईपैड ऑनलाइन तथा ऑफलाइन माध्यमों से ग्राहकों तक पहुंच चुके थे।
अपनी गलती पकड़ में आने के बाद अब कंपनी नुकसान की भरपाई की कोशिशों में जुट गई है। मीडियावर्ल्ड ने ग्राहकों को ईमेल भेजकर दो विकल्प दिए हैं। कंपनी ने कहा है कि या तो ग्राहक आईपैड की बची हुई पूरी कीमत चुकाएं और डिवाइस अपने पास रखें, या फिर उसे वापस कर दें। जो ग्राहक आईपैड वापस करेंगे, उन्हें उनके 15 यूरो रिफंड किए जाएंगे और असुविधा के लिए अतिरिक्त 20 यूरो (करीब 2000 रुपये) का वाउचर बतौर हर्जाना दिया जाएगा। कंपनी का दावा है कि यह सब एक छोटी तकनीकी चूक का नतीजा था।
हालांकि, जानकारों का मानना है कि रिटेलर के लिए आईपैड वापस लेना कानूनी रूप से काफी मुश्किल साबित हो सकता है। ‘वायर्डÓ की रिपोर्ट के अनुसार, ऑर्डर के समय वेबसाइट के नियम और शर्तों में ‘प्राइस एररÓ या कीमत की गलती को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं थी। चूंकि सौदा पूरा हो चुका है और प्रोडक्ट डिलीवर हो गया है, इसलिए ग्राहकों पर दबाव बनाना आसान नहीं होगा। बता दें कि जिस आईपैड को गलती से इतना सस्ता बेचा गया, वह भारत में करीब 80 हजार रुपये की शुरुआती कीमत में मिलता है और इसमें ताकतवर रू3 चिप, 12रूक्क कैमरा और एप्पल इंटेलिजेंस जैसे कई प्रीमियम फीचर्स मौजूद हैं।
रोम । क्या हो अगर आप 80 हजार रुपये का कोई प्रीमियम गैजेट महज 1500 रुपये में खरीद लें, लेकिन कुछ दिन बाद कंपनी आपसे उसे वापस मांगने लगे? ऐसा ही एक अजीबोगरीब मामला इटली की मशहूर रिटेल चेन ‘मीडियावर्ल्डÓ (रूद्गस्रद्बड्डङ्खशह्म्द्यस्र) के साथ सामने आया है। एक तकनीकी खामी के चलते कंपनी ने 13-इंच के महंगे द्बक्कड्डस्र ्रद्बह्म् को कौड़ियों के दाम बेच दिया। अब अपनी गलती का अहसास होने पर कंपनी ग्राहकों से डिवाइस वापस मांग रही है या फिर पूरी कीमत चुकाने का दबाव बना रही है।