Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

प्रिंटेड ऑफ शोल्डर ड्रेस पहन श्वेता तिवारी ने बिखेरा जलवा, दिलकश अदाओं से फैंस को बनाया दीवाना


टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत और सदाबहार एक्ट्रेसेस में से एक, श्वेता तिवारी, अपनी उम्र को मात देने वाली सुंदरता और फैशन सेंस के लिए अक्सर चर्चा में रहती हैं. 45 की उम्र को पार कर चुकीं श्वेता आज भी अपनी फिटनेस और स्टाइल से आज की एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं. उनकी खूबसूरती के आगे उनकी बेटी पलक तिवारी भी फीकी लगती हैं.
हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ शानदार तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह एक प्रिन्टेड ऑफ-शोल्डर ड्रेस में नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों में उनकी दिलकश अदाओं और कॉन्फ़िडेंस ने एक बार फिर उनके फैंस को अपना दीवाना बना दिया है.
श्वेता तिवारी ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट के लिए एक ऐसा लुक चुना है जो ट्रेंडी होने के साथ-साथ क्लासी भी है. श्वेता ने एक बहुत ही आकर्षक प्रिन्टेड ऑफ-शोल्डर मिडी ड्रेस पहनी हुई है. यह ड्रेस पिंक कलर के साथ प्रिन्ट का कॉम्बिनेशन है, जो उनके लुक को मॉडर्न फील दे रहा है.
ड्रेस का ऑफ-शोल्डर डिजाइन उनके टोन्ड कंधों और कॉलर बोन को हाइलाइट कर रहा है, जिससे वो और भी ज्यादा खूबसूरत लग रहीं हैं. श्वेता तिवारी का सभी ड्रेस या लुक एकदम अलग और शानदार होता है, जो लोगों को बेहद पसंद आता है.
उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप के साथ पूरा किया है. आई मेकअप और न्यूड लिपस्टिक के साथ, उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा है, जिससे उनका लुक और भी ज़्यादा नैचुरल और फ्रेश लग रहा है.
ड्रेस ही नहीं, श्वेता तिवारी का पोज देने का अंदाज और उनका कॉन्फिडेंस ही उनकी तस्वीरों को स्पेशल बना देता है. हर तस्वीर में उनके पोज बहुत आकर्षक है. उनकी मुस्कान हमेशा की तरह लोगों का दिल जीत रहा है.
श्वेता तिवारी हमेशा से ही अपने फैशन चॉइस के साथ एक्सपेरिमेंट करती रही हैं. उनकी यह तस्वीरें उनके फैंस और 40 से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए एक और भी ज्यादा स्पेशल हैं. फैंस एक्ट्रेस की इन फोटो को बहुत पसंद कर रहें हैं और कमेंट कर रहें हैं.

Advertisement