हल्द्वानी में पूर्व नौ सैनिक कल्याण समिति ने भव्य रूप से मनाया नौसेना दिवस
कालाढूंगी रोड स्थित रॉयल होटल सभागार में कार्यक्रम का आयोजन
हल्द्वानी। पूर्व नौ सैनिक कल्याण समिति हल्द्वानी (कुमाऊँ) द्वारा आज 7 दिसंबर 2025 को नौसेना दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन कालाढूंगी रोड स्थित रॉयल होटल के सभागार में किया गया, जहां बड़ी संख्या में पूर्व नौसैनिकों, उनके परिवारों और सम्मानित अतिथियों ने उपस्थिति दर्ज की।
दीप प्रज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि कर्नल एन.एस. रावत, समिति के अध्यक्ष कमांडर दिगंबर सिंह बिष्ट, संस्थापक अध्यक्ष श्री आनंद सिंह ठठोला, मिसेज यशोदा बिष्ट, मिसेज सुधा जोशी, उपाध्यक्ष सी.एस. डांगी और उपाध्यक्ष कुंदन सिंह अधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की। इसके बाद मातृशक्ति समूह ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर उपस्थित सभी अतिथियों का हार्दिक अभिनंदन किया।
नौसेना दिवस का केक काटकर दी शुभकामनाएँ
समारोह में नौसेना दिवस का विशेष केक काटकर सभी पूर्व नौसैनिकों एवं उनके परिवारों को शुभकामनाएँ दी गईं। लिटिल एंजेल स्कूल के बच्चों ने आकर्षक पहाड़ी गद्य एवं पद्य प्रस्तुत कर सभागार में सांस्कृतिक रंग बिखेर दिए।
समिति के उद्देश्यों व नौसेना दिवस के इतिहास पर प्रकाश
समिति के अध्यक्ष कमांडर दिगंबर सिंह बिष्ट ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इसके उपरांत संस्थापक अध्यक्ष आनंद सिंह ठठोला ने समिति के उद्देश्यों और भारतीय नौसेना दिवस के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। समिति के सचिव गोविंद सिंह कोरंगा ने नौसेना दिवस मनाने की भारतीय नौसेना की गौरवशाली परंपरा का उल्लेख किया।
अतिथियों का सम्मान एवं गौरव सम्मान समारोह
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कर्नल एन.एस. रावत, विशिष्ट अतिथि वेटरन बी.एस. भाकुनी एवं वेटरन डी.सी. तिवारी को शाल ओढ़ाकर और फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।
राज्य स्तरीय मास्टर्स एथलेटिक्स मीट में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले वेटरन सचिन बलदिया और वेटरन सुरेंद्र सिंह मेहता को भी शाल और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त रुद्रपुर से पधारे भारतीय तटरक्षक बल के वेटरन एम. दुबे, वेटरन एस.पी. साहू और ए.एस. नागरा का भी विशेष स्वागत किया गया। कमांडेंट आरपी सिंह ने अपने प्रेरणादायी संबोधन से समा बाँध दिया।
राष्ट्रीय गान और शहीदों को श्रद्धांजलि
मुख्य अतिथि के संबोधन के पश्चात राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ गाया गया और उन सभी वेटरन सैनिकों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई जो अब हमारे बीच नहीं रहे।
धन्यवाद प्रस्ताव एवं मनोरंजन कार्यक्रम
कार्यक्रम के अंत में समिति के कोषाध्यक्ष वेटरन दीपचंद जोशी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। समापन के बाद नौसैनिक परिवारों ने तंबोला का आनंद लिया तथा अंत में सभी ने सामूहिक भोजन कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
इन वेटरन सदस्यों ने की उपस्थिति
कमांडर दिगंबर सिंह बिष्ट, सीनियर वेटरन आनंद सिंह ठठोला, उपाध्यक्ष बी.एस. डांगी, वेटरन कुंदन सिंह अधिकारी, सचिव गोविंद सिंह कोरंगा, कोषाध्यक्ष दीपचंद जोशी, जॉइंट सेक्रेटरी के.एन. पंत, ए.के. दुबे, एस.पी. साहू, ए.एस. नागरा, अभिषेक कुमार, संजय शाह, टी.एस. कार्की, धीरेंद्र सिंह नेगी, संजय जोशी, अतुल डालाकोटी, सुरेंद्र सिंह मेहता, ओम प्रकाश जलाल, जी.एस. कोरंगा, बी.एस. भाकुनी, डी.सी. तिवारी, के.एन. जोशी सहित कई वरिष्ठ वेटरन उपस्थित रहे।
