Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

अन्ना हजारे की टूटी नींद रीजनल पार्टी ने उत्तराखंड में सशक्त लोकायुक्त की मांग की


देहरादून ।  राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने उत्तराखंड में सशक्त लोकायुक्त के गठन की मांग की। उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे महाराष्ट्र में लोकायुक्त अधिनियम के पूर्ण क्रियान्वयन की मांग को लेकर 30 जनवरी 2026 से रालेगन सिद्धि में आमरण अनशन शुरू करने जा रहे हैं। प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में सेमवाल ने कहा कि इस अनशन का उद्देश्य भ्रष्टाचार के खिलाफ जनहित में मजबूत व्यवस्था सुनिश्चित करना है, जिसकी मांग वर्षों से लंबित है। शिवप्रसाद सेमवाल ने बताया कि उत्तराखंड में भी अन्ना हजारे पहले आ चुके हैं और यहां लोकायुक्त की स्थापना की बात की गई थी, लेकिन आज तक इसका गठन नहीं हो पाया है। उत्तराखंड लोकायुक्त अधिनियम 2014 पारित होने के बावजूद, राज्य सरकार ने लोकायुक्त की नियुक्ति नहीं की है। उत्तराखंड हाई कोर्ट ने कई बार राज्य सरकार को लोकायुक्त नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं।कहा कि लोकायुक्त कार्यालय पर लगभग 2-3 करोड़ रुपये का भारी-भरकम खर्च हो रहा है, लेकिन बिना लोकायुक्त नियुक्ति के यह व्यर्थ साबित हो रहा है। प्रेस वार्ता में राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भगवती प्रसाद नौटियाल, केंद्रीय कार्यालय प्रभारी योगेश ईष्टवाल, प्रदेश प्रचार सचिव विनोद कोठियाल, दयाराम मनोरी, सुरेश शर्मा, जगदंबा बिष्ट, सुशीला पटवाल, शांति ठाकुर, रजनी कुकरेती आदि तमाम पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे।

Advertisement