Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

पोखरी में स्कूल जाते छात्र पर भालू का हमला


चमोली । चमोली जिले के पोखरी विकासखण्ड में भालू का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जूनियर हाईस्कूल हरिशंकर में शनिवार सुबह छात्र देवेश और पंकेश दोनों कैलब से विद्यालय आ रहे थे। आंगनबाड़ी के समीप भालू के बच्चे ने हमला कर देवेश का पांव पकड़ लिया। भालू के इस अचानक हमले को देख उसके साथी पंकेश ने पत्थरों से भालू पर प्रहार कर किया। भालू पत्थरों की बौछार से भालू देवेश का पांव छोड़ कर भाग गया। भालू के हमले से देवेश के पांव पर जख्म आये हैं। घटना की जानकारी मिलने पर शिक्षक मनबर सिंह छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी लेकर आए, जहां उपचार किया गया। डॉ मोहनी ने कहा कि उपचार के बाद छात्र को घर भेज दिया गया है। वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी ने कहा वन विभाग टीम जांच में लगी हुई है। क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

Advertisement