September 10, 2026

मनोज जोशी बने उक्रांद के जिलाध्यक्ष


बागेश्वर । उत्तराखंड क्रांति दल की जिला इकाई की बैठक में सर्व सम्मति से एडवोकेट मनोज जोशी को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में तय किया गया कि इस बार उत्तरायणी में मकर संक्रांति पर उक्रांद का सरयू तट पर पंडाल लगेगा। इसमें केंद्रीय संगठन से जुड़े लोग मौजूद रहेंगे। यहां से पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए बिगुल फूंकेगी।

You may have missed