March 6, 2026

संस्कृत विश्वविद्यालय उत्तराखंड की बहुमूल्य धरोहरः डॉ हरक सिंह रावत

हरिद्वार, ( आखरीआंख ) उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में योग द्वारा मानव उत्कर्ष पर दो दिवसीय पंचम अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने शोध पत्रिका इंटर इंटरनेशनल जोरनल आफ योगा एंड एलाइड साइंस, सोविनियर एवम ह्यूमन एक्सीलेंस थ्रो नामक पुस्तक का विमोचन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए डॉ मीरा शर्मा ने योग पर अपना विचार रखते हुए योग में ध्यान तथा चिकित्सा विषयों पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। संस्कृत शिक्षा सचिव इंदुधर बौड़ाई ने कहा कि संस्कृत विश्वविद्यालय योग के क्षेत्र में नए आयाम छु रहा है। इस दिशा में संस्कृत शिक्षा विभाग पूरा सहयोग करेगा।
मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है। देवभूमि और वीरों के पराक्रम को हम नमन करते हैं, और संस्कृत विश्वविद्यालय उत्तराखंड की बहुमूल्य धरोहर है।इसके विकास के लिए सरकार हरसंभव प्रयास करेगी। देश विदेश से आए हुए सभी शोधार्थी एवं शिक्षकों का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया और साथ ही साथ योग के इस प्रकार के आयोजन को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के कुलसचिव गिरीश कुमार अवस्थी ने कहा कि योग और शोध के क्षेत्र में हम नवीन प्रयोगो के साथ आगे बढ़ रहे और हम अपने शोधार्थियों को हर संभव मदद देने का प्रयत्न कर रहे है।जिसका अच्छा परिणाम हमें मिल रहे। सेमिनार में 4 सत्र में 40 शोध पत्र पढ़े गए। सेमिनार में 7 देशों के शोधार्थी एवं शिक्षकों ने भाग लिया। जिसमें प्रमुख रुप से मेक्सिको से तानिया, दक्षिण अफ्रीका से जेसिका, मारना, जोनायन, ब्राजील से वैलेरी, कनाडा से आइवन, कैथरीन, एलोड़ी, पामेला, जर्मनी से मैविन, हेनी, ताइवान से मोनिका, ऑस्ट्रेलिया से पैट्रिक तथा राज्यों से आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश ,हरियाणा, केरला आदि से शोधार्थियों ने शोध पत्र प्रस्तुत किए। शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ  मनोज किशोर पंत,प्रो दिनेश चंद चमोला, राजेंद्र नौटियाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अनूप बहुखंडी, शिवचरण लाल शर्मा ,अनुपम कोठारी,ललित शर्मा, आशीष सेमवाल मोहित शर्मा धर्म भारद्वाज शुभम सा दीप बेलवाल आशीष नौटियाल ऋषि का सालू विनीता माही भारती वंदना प्रेम दत्त भट्ट महेश उड़ा शुभम यादव विपिन ध्यानी शांति कुमार बारिक आदि उपस्थित रहे।