Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

पुलवामा हमले में शहीद जवानों के दसवें पर हवन यज्ञ का किया आयोजन 

हरिद्वार ( आखरीआंख )  श्री ब्राह्मण सभा के तत्वावधान में पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए 42 जवानों के दसवें पर हवन यज्ञ का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी गई।
पुलवामा आतंकी हमले के 10वें दिन अग्रसेन घाट पर श्री ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक के नेतृत्व में वैदिक विधि विधान से ब्राह्मणों द्वारा
हवन यज्ञ व दीपदान कर मां गंगा से शहीदों की आत्मशांति के लिए प्रार्थना की गयी। इस अवसर पर पं.अधीर कौशिक ने कहा कि हमारे शहीद जवानों को
बैकुंठ की प्राप्ति हो, उन्हें मोक्ष की प्राप्ति हो और भगवान श्री हरि के चरणों में उन्हें स्थान मिले। इसी उद्देश्य से श्री ब्राह्मण सभा ने मां गंगा के पावन
तट पर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए यज्ञ संपन्न किया। तथा भगत सिंह चैक पर स्थित शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा के समीप लगातार नौ दिनों तक दिन ढलने  पर प्रतिदिन शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाती थी। उन्होंने कहा कि पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की शहादत का बदला लेने के
लिए सरकार को कठोर कदम उठाते हुए आतंकवाद का संरक्षण दे रहे पाकिस्तान को करारा सबक सिखाना चाहिए। समाजसेवी जेपी बड़ोनी ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि पाकिस्तान के साथ अब किसी भी प्रकार नरमी नहीं बरती जानी चाहिए। पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब मिलना चाहिए। सैन्य कार्रवाई कर पाकिस्तान को उसकी औकात बतायी जानी चाहिए। इस दौरान बाबू चावला,आचार्य विष्णु प्रसाद शास्त्री, वीरेंद्र पराशर, विनय मिश्रा, मनोज मिश्र, अभिमन्यु शास्त्री, बैजनाथ शास्त्री, रवि जैन, रामबाबू, दीपक अग्रवाल, अंश चेतना महाराज, रोशन पाण्डेय के साथ उमेश, संदीप, संजय, शिवम, शिवम सहवाज, संदीप सैनी, सुख्य सैनी, लछमन सैनी, टिकम सैनी, रोशन पाण्डेय, ब्रिजेश कुमार,मगन, पूनित, उमेश प्रजापती, मुकेश सैनी, हरिओम प्रजापति, दीपक, सुनिल, राजकुमार, सुखदेव, राजू, जौनी आदि मौजूद रहे।

You may have missed

Advertisement