February 10, 2026

पिंक लहंगे में पलक तिवारी मचाया गदर, ग्लैम लुक ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका


एंटरटेनमेंट की दुनिया में श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस और खूबसूरती को लेकर अकसर सुर्खियों में छाई रहती हैं, लेकिन इश बार उनकी बेटी यंग डीवा पलक तिवारी ने अपने स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक्स से अपनी मां को भी पीछे छोड़ दिया है. हाल ही में पलक ने अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं हैं, जिन्हें देखकर फैंस दीवाने हो रहे हैं. आइए जानते हैं इस हसीना का लेटेस्ट लुक क्यों बना चर्चा का विषय.
बॉलीवुड एक्ट्रेस पलक तिवारी ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें वह पिंक कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं. उनका यह लुक सोशल मीडिया पर छा गया है. जिसपर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं.
मिरर वर्क वाले इस खूबसूरत लहंगे ने पलक की खूबसूरती को और भी निखार दिया है. इस लहंगे के साथ उन्होंने मैचिंग स्लीवलेस डीप नेक ब्लाउज पहना है, जिसने उनके पूरे लुक में एक ग्लैमरस टच जोड़ा है.
पलक ने अपने पूरे लुक को सिंपल लेकिन एलिगेंट रखा. उन्होंने सटल मेकअप, मैचिंग इयररिंग्स और खुले बालों के साथ अपने स्टाइल को कंप्लीट किया है. जिसमें वो किसी स्वर्ग से उतरी अप्सरा से कम नहीं लग रहीं हैं.
उनकी ये तस्वीरें फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रही है और कमेंट सेक्शन में लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि पलक अपने हर नए लुक के साथ खुद को और ज्यादा स्टाइलिश साबित करती हैं.
इन तस्वीरों में देखा जा सकता हैं, कि पलक कैसे एक से बढ़कर एक पोज दे रहीं हैं, कभी जमीन पर बैठकर तो कभी खड़े होकर एक्ट्रेस पूरे कॉन्फिडेंस के साथ किलर पोज जे रहीं हैं, जो फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा रहे हैं.
इन तस्वीरों में खास बात है, पलक पिंक कलर का आउटफिट और वहीं पलक का पिंक मेकअप जिसमें उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही हैं, इशकी के साथ पलक ने इन फोटोज के लिए पिंक कलर के बैकग्राउड को भी चुना है.
पलक तिवारी की हाल ही में द भूतनी सिनेमा घरों में रिलीज हुई थी, जिसमें उनके साथ संजय दत्त, मौनी रॉय जसे सितारे नजर आए थे, फिल्म सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन फैंस को पलक की एक्टिंग खूब पसंद आई.