February 21, 2026

मेडिकल कॉलेज के सहायक प्रोफेसर पर छात्रों के उत्पीड़न के आरोप


हल्द्वानी ।  हल्द्वानी राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ छात्र-छात्राओं और कुछ डॉक्टरों ने उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में प्राचार्य ने जांच के लिए उच्चस्तरीय कमेटी गठित करने का आश्वासन दिया है। पीड़ित छात्र शुक्रवार को 17 बिंदुओं पर शिकायत पत्र लेकर प्राचार्य से मिलने गए थे, लेकिन प्राचार्य के देहरादून प्रवास पर होने के कारण छात्रों ने फोन पर शिकायत दर्ज कराई। अब शनिवार को छात्र प्रतिनिधिमंडल प्राचार्य से मुलाकात कर मामले की विस्तृत जानकारी देंगे। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य के नाम लिखे इस पत्र में पीड़ित छात्र-छात्राओं का आरोप है कि असिस्टेंट प्रोफेसर कक्षा में अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हैं। जातिगत और लैंगिक टिप्पणियां करते हैं। छात्रों को फेल करने और उपस्थिति कम दर्ज करने की धमकी देते हैं। कुछ छात्रों ने निजी कक्ष में बुलाकर अनुचित सवाल पूछने और मानसिक दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है। विद्यार्थियों का कहना है कि इन घटनाओं से शैक्षणिक माहौल खराब हो रहा है। कई छात्र मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। छात्रों ने चेताया कि यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वे उच्च अधिकारियों, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग, यूजीसी एंटी-रैगिंग सेल और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत करेंगे। शिकायत के प्रमुख बिंदु – कक्षा में विद्यार्थियों के साथ अपमानजनक एवं अभद्र भाषा का प्रयोग। – पीजी डॉक्टरों के चरित्र पर टिप्पणी, व्यक्तिगत बातें करने का आरोप। – लैंगिक भेदभावपूर्ण- कान में कुंडल पहनने वाले छात्रों पर टिप्पणी। – एक बैच की छात्रा के साथ जातिगत भेदभावपूर्ण व्यवहार का आरोप। – पीजी के छात्रों को पूरी कक्षा में अपमानित करने का लगाया आरोप। – दिव्यांग छात्रा पर अनुचित टिप्पणी करने मानसिक दबाव का आरोप। – छात्रों की जाति पूछना और ‘तुम डिजर्व नहीं करते’ जैसे शब्द कहना। – स्टाफ के साथ गाली-गलौज और अनुचित टिप्पणी करने का आरोप। – छात्रों को फेल करने की धमकी देकर मानसिक तनाव देने का आरोप। इस मामले को लेकर का फोन आया था। शनिवार को दोनों पक्षों को बुलाकर बात की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर मामले की उच्चस्तरीय जांच बैठाई जाएगी। दो दिन पूर्व भी इस विभाग में पार्किंग विवाद हुआ था। तब आपसी सामंजस्य बैठाकर काम करने और व्यवहार सुधारने को कहा गया था। -डॉ. जीएस तितियाल, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी

You may have missed