February 28, 2026

बागेश्वर में संदिग्ध परिस्थितियों में ग्रामीण की मौत


बागेश्वर।  कपकोट पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत गैनाड़ गांव निवासी एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कपकोट के गैनाड़ निवासी 62 वर्षीय नंदन सिंह पुत्र प्रेम सिंह को परिजन गुरुवार सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल बागेश्वर रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।