September 4, 2026

फोर मोर शॉट्स प्लीज वालीं कीर्ति कुल्हारी अब खलनायिका बनकर मचाएंगी तहलका


पिंक, इंदु सरकार और फोर मोर शॉट्स प्लीज जैसी फिल्मों-सीरीज से दर्शकों का दिल जीतने वालीं कीर्ति कुल्हारी नई भूमिका को लेकर चर्चा में आ गई हैं। दिलचस्प बात यह है कि फैंस इस बार उन्हें नकारात्मक किरदार में देखेंगे। पिछले साल अभिनेत्री ने राकेश सैन के निर्देशन में बनी पहली फिल्म चकोर बन की शूटिंग शुरू की है। इसके बाद से फैंस फिल्म से जुड़े अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, कीर्ति को फिल्म चकोर बन में मुख्य खलनायिका (या मुख्य प्रतिपक्षी) के लिए चुना गया है जो उनके लिए एक नया अनुभव होगा। फिल्म को बनाने के लिए राकेश बतौर सहायक और एसोसिएट निर्देशक बनकर, दिग्गज निर्देशक श्रीराम राघवन के साथ काम कर रहे हैं। पहले भी उन्होंने एक हसीना थी, एजेंट विनोद, बदलापुर, अंधाधुन और मेरी क्रिसमस जैसी कई फिल्मों में अपना पूरा सहयोग दिया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, कीर्ति ने अपनी एक अन्य फिल्म किनारे की शूटिंग पूरी कर ली है। यह उनकी पहली फीचर फिल्म है जिसे उन्होंने अपनी प्रोडक्शन कंपनी किंटसुकुरोई फिल्म्स के बैनर तले निर्मित किया है। फिल्म का निर्देशन अकबर आजम कादरी ने किया है, जबकि कहानीकार भी वह खुद हैं। कास्ट में कीर्ति के अलावा, अभिनेता राजीव सिद्धार्थ, रवि तनेजा और अलका अमीन जैसे सितारे हैं। फिलहाल फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन चरण में है और इसी साल रिलीज हो सकती है।

You may have missed