Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 27, 2026

सिख रेजीमेंट के परिवारों ने जाना कैंसर बचाव के गुर

अल्मोड़ा( आख़िरीआंख )   यहां हुए एक विशेष स्वास्थ्य परिचर्चा कार्यक्रम में आस्था नर्सिंग होम से आयी डॉ. पूनम ने 13 सिख रे​जिमेंट के सैन्य परिवारों को कैंसर रोग के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने शरीर के अलग—अलग हिस्सों में होने वाले कैंसर के लक्षण और उनकी रोकथाम के बारे में बहुत ही सरल व सटीक भाषा में समझाया। सैन्य परिवारों ने इन जानकारियों को बड़े ध्यान से सुना और भविष्य में इस बीमारी से कैसे बचा जा सकता है, कैसी जीवन शैली होनी चाहिए, क्या खान—पान होना चाहिए इसके बारे में भली भांति जाना। इस कार्यक्रम में 13 सिख रेजीमेंट 96 सैन्य परिवारों के साथ अधिकारियों के परिवार और कमान अधिकारी कर्नल हर्ष मिश्रा की धर्मपत्नी ​नमिता मिश्रा मौजूद थीं। श्रीमती मिश्रा ने भी सैन्य परिवारों को स्वास्थ्य को लेकर जागरूक किया।

Advertisement