कांग्रेसियों ने दिया आंदोलन को समर्थन
बागेश्वर । कांडा ब्लॉक की मांग को लेकर यहां चल रहा क्रमिक अनशन 22वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन को कांग्रेस ने अपना समर्थन दिया है। कांग्रेस के पदाधिकारी अनशन पर बैठे। कहा कि बगैर छोटी इकाई के गांव का विकास संभव नहीं है। छोटी इकाइयों से पलायन पर भी रोक लगेगी। सरकार को इस मांग को जल्द पूरा करना चाहिए। सोमवार को आंदोलन स्थल कालिका मंदिर प्रांगण में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य नरेंद्र सिंह राठौर, कांडा ब्लॉक अध्यक्ष केवलानंद पांडेय तथा उनके साथ लक्ष्मण सिंह राठौर क्रमिक अनशन पर बैठे। वक्ताओं ने कहा कि जब तक ब्लॉक की मांग पूरी नहीं हो जाती वह चुप नहीं रहेंगे।
ब्लॉक नहीं होने से करीब 40 गांव के लोग परेशान हैं। छोटे-छोटे कामों के लिए जिला मुख्यालय जाना पड़ रहा है। इस काम में उनका धन व समय बर्बाद हो रहा है। इस मौके पर व्यवस्थापक आलम मेहरा, राजेंद्र गैड़ा, भगवान सिंह धपोला, गिरीश जोशी, बंशीधर कांडपाल, आनंद धपोला, हीरा सिंह कर्म्याल, हरीश कांडपाल, गंगा लाल वर्मा, दरपान सिंह धपोला, गणेश कांडपाल, बीरेंद्र नगरकोटी, प्रयाग भंडारी आदि मौजूद रहे।
