Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

सड़क पर बिछ रहा डामर उखड़ता जा रहा


चमोली । तहसील जिलासू के अंतर्गत रानों-क्वींठी मोटर मार्ग पर किए जा रहे डामरीकरण का ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर एक ओर डामर बिछाया जा रहा है तो पीछे से डामर उखड़ता जा रहा है। विभाग की ओर से अभी सड़क किनारे नालियां नहीं बनाई गई हैं साथ ही दीवारें, पैराफिट आदि का निर्माण भी नहीं किया गया है। रानों-क्वींठी मोटर मार्ग पर 10 किमी सड़क पर पीएमजीएसवाई की ओर से डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है लेकिन विभाग की ओर से किए जा रहे डामरीकरण पर ग्रामीणों ने अंसतोष जताया। जयेश रावत, ग्राम प्रधान मुकेश सिंह, कल्याण सिंह रावत, नीरज कंडारी, विजेंद्र रावत ने कहा कि विभाग को पहले सड़क किनारे नाली बनानी चाहिए। यहां मलबे के उपर ही डामर बिछाया जा रहा है जो बिछाने के बाद ही उखड़ता जा रहा है। वहीं कई जगहों पर दीवारें भी नहीं बनाई गई हैं। ग्रामीणों ने विभाग से मार्ग पर गुणवत्तापूर्वक डामर बिछाने की मांग की। वहीं पीएमजीएसवाई के अवर अभियंता नंदन रावत ने कहा कि विभाग की ओर से गुणवत्तापूर्वक डामर बिछाया जा रहा है। फिर भी ठेकेदार को निर्देशित किया जाएगा।

Advertisement