ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई : शराब के नशे में टैक्सी चला रहा चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
बागेश्वर। जनपद में सड़क सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत बागेश्वर पुलिस ने नशे में वाहन चलाने वाले चालक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 06 मई 2026 को कोतवाली बागेश्वर पुलिस टीम द्वारा व्यापक चेकिंग अभियान संचालित किया गया।
चेकिंग के दौरान उपनिरीक्षक संजय बृजवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ललित सिंह पुत्र विजय सिंह निवासी धारी डोबा को टैक्सी अल्टो वाहन संख्या UK02TA2636 को शराब के नशे में चलाते हुए पकड़ा। पुलिस द्वारा चालक का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि होने पर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई गई।
पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार करते हुए वाहन को मौके पर ही सीज कर दिया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क पर आमजन की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी कठोरता के साथ जारी रहेगा।
