Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

एनसीसी कैडेटों ने निकाली जागरूकता रैली


बागेश्वर ।  विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रविवार को विवेकानंद विद्या मंदिर मंडलसेरा के एनसीसी कैडेटों ने जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान तंबाकू एवं नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में भी बताया। रैली का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य एएस तोपाल और सह प्रधानचार्य मनोज मेहता ने किया। रैली विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए कॉलेज परिसर में संपन्न हुई। इस दौरान एनसीसी कैडेटों ने लोगों को जागरूक किया। उन्होंने आमजन को तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों जैसे कैंसर, हृदय रोग और श्वसन संबंधी समस्याओं के बारे में जानकारी दी। वहीं तंबाकू से दूर रहने का संदेश दिया।कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने तंबाकू का सेवन न करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली।

Advertisement