September 4, 2026

इंटर कॉलेज विजयपुर के विद्यार्थियों ने किया वृक्षारोपण

बागेश्वर । आज अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस 5 जून 2026 के अवसर पर पर्वतीय अरण्य सेवा एवं विकास संस्थान द्वारा इंटर कॉलेज विजयपुर के विद्यार्थियों के साथ वन पंचायत पढ़ाई के जंगल मध्य, एक गोष्टी का आयोजन किया गया l संस्था द्वारा सामुदायिक उत्तरदाई स्प्रिंगसेड प्रबंधन परियोजना के तहत पर्यावरण एवं पेयजल संरक्षण व संवर्धन हेतु किए जा रहे कार्यों से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया l विद्यार्थियों को भौतिक रूप से यह दिखाते हुए बताया गया कि कैसे हम अपने पर्यावरण को संरक्षित करते हुए चाल-खाल, ट्रेंच, पर्कोलेशन पौण्ड, डीपरिचार्ज पिट आदि के माध्यम से हम जमीन के अंदर पानी के बैंक जिसको एक्वेफर कहा जाता है उसको कैसे रिचार्ज कर सकते हैं l
तत्पश्चात विद्यार्थियों द्वारा जल संग्रहण क्षेत्र में रोपित पौधों की निराई गुड़ाई की गई और पीरुल का एकत्रीकरण कर उसको प्लांटेशन एरिया से हटाया गया l
गोष्ठी में प्रधानाचार्य इंटर कॉलेज विजयपुर डा यशौदा जोशी, शिक्षक वर्ग, संस्था के पंकज कुमार कांडपाल, नरेंद्र कुमार जोशी, ललित कार्की, ललित पांडे, लक्ष्मी गोस्वामी, संतोषी नगरकोटी द्वारा प्रतिभाग किया गया l गोष्ठी में लगभग 90 बच्चों द्वारा श्रमदान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया l

You may have missed