June 5, 2026

बागेश्वर के युवक ने उत्तर प्रदेश में पेड़ से लटक कर फांसी लगाकर की आत्महत्या


बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में एनएच 9 पर एक होटल के पास हुई वारदात
पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मृतक की पहचान सिमकुना बागेश्वर उत्तराखंड निवासी दिनेश चंद पांडेय के रूप में हुई
पुलिस का दावा मानसिक रोग से पीड़ित था मृतक
बागेश्वर । ग्राम पंचायत सिमकुना के मढ़गोपेश्वर गांव निवासी 42 वर्षीय अपने पीछे दो लड़के पत्नी व 92 वर्षीय मां को रोता बिलखता छोड़ गये इसी बुधवार को घर से स्वास्थ्य परीक्षण के लिए हल्द्वानी वहां से दिल्ली गये वहां पर इस कदम उठाए जाने से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हैं ग्राम प्रधान डौली देवी ब्लाक प्रमुख दीपा देवी जिला पंचायत सदस्य सरोज आर्या ने शोक सम्बेदनाऐ व्यक्त की हैं।
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर जैन शिकंजी के पास एक खेत में पेड़ से लटकर फांसी लगाकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और फार्रेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। मृतक की पहचान सिमकुना बागेश्वर उत्तराखंड निवासी दिनेश चंद पांडेय के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक मानसिक रोगी था। परिजन को सूचना दे दी है। जिनके आने पर अन्य बातों की जानकारी हो सकेगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में एनएच 9 पर नए हाइवे पर जैन शिकंजी रेस्टोरेंट के पास स्थित एक पेड़ से कुछ लोगों ने एक युवक का शव लटका देखा। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। इसकी सूचना बाबूगढ़ पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रवीन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। फार्रेसिंक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए।
थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि घटना स्थल का निरीक्षण किया तो मृतक के पास उसका पर्स ,मोबाइल फोन, एक बैग में चादर, सैंडल, कपड़े आदि बरामद हुए हैं। मृतक की शिनाख्त उसके पास मिले आधार कार्ड से सिमकुना बागेश्वर उत्तराखंड निवासी दिनेश चंद्र पांडे (42 वर्ष) के रूप मे हुई है। बैग की जांच करने पर मृतक के मेडिकल के पर्चे, कुछ दवाएं प्राप्त हुए। पर्चों में मानसिक रोगी लिखा है उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला फांसी लगाकर आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उन्होंने बताया कि मृतक के परिजन को सूचना दे दी है। उनके आने पर अन्य बातों का पता चलेगा। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख मामले की जांच की जा रही है। युवक यहां कैसे पहुंचा इसके बारे में भी जानकारी की जा रही है।