Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

बैंकों को दिए बीमा योजना की प्रगति बढ़ाने के निर्देश


बागेश्वर ।   कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक में जिलाधिकारी अपूर्वा पांडेय ने बैंकिंग योजनाओं और ऋण-जमा अनुपात की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना समेत अन्य योजनाओं में प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। डीएम ने बैंकों से शिविरों में सक्रिय भागीदारी कर पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने को कहा। किसान क्रेडिट कार्ड आवेदनों की समीक्षा करते हुए निरस्त आवेदनों की रिपोर्ट अगली बैठक में प्रस्तुत करने और लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। लीड बैंक अधिकारी सुखविंद्र कादयान ने बताया कि मार्च 2026 तक जिले का ऋण-जमा अनुपात 26.98 प्रतिशत रहा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और बैंक प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Advertisement