Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

कांग्रेस ने दिया सड़क के लिए चल रहे आंदोलन को समर्थन


बागेश्वर ।  पालड़ीछीना-जैनकरास-कनगाड़छीना मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर चल रहा क्रमिक अनशन मंगलवार को 14वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनरत पूर्व सैनिकों को समर्थन देने पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता धरनास्थल पहुंचे और उनके साथ धरने पर बैठे। कांग्रेस नेताओं ने आंदोलनकारियों की स्थिति पर चिंता जताते हुए सरकार पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सड़क के लिए लोग 14 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने अब तक उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया। वक्ताओं ने कहा कि सड़क सुविधा के अभाव में जोशी पालड़ी और जैनकरास क्षेत्र विकास से वंचित है तथा ग्रामीणों को आज भी मीलों पैदल चलना पड़ रहा है। इस दौरान हरीश ऐठानी, भगवत डसीला सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement