Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 47 वाहनों के चालान, एक सीज

बागेश्वर। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा (आईपीएस) के निर्देशन में 15 जुलाई को जिलेभर में विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 47 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इनमें एक वाहन को सीज किया गया, जबकि 10 वाहनों के कोर्ट चालान किए गए।

इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने, हुड़दंग और उत्पात मचाने वाले 9 लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने, शराब पीकर वाहन न चलाने तथा सार्वजनिक स्थानों पर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या हुड़दंग की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने का आग्रह किया।

Advertisement