Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

मानसून में 24 घंटे अलर्ट रहे आपदा परिचालन केंद्र: आयुक्त दीपक रावत


अल्मोड़ा ।  कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने शनिवार को जिला आपदा परिचालन केंद्र का औचक निरीक्षण कर मानसून अवधि के दौरान केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से प्रत्येक आपदा संबंधी सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने आपदा संबंधी सूचनाओं के प्राप्त होने, उनके अभिलेखीकरण, संधारण तथा समयबद्ध कार्रवाई से जुड़े विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा अथवा आपात स्थिति में सूचनाओं का तत्काल संकलन, सही अभिलेखीकरण और संबंधित विभागों के साथ प्रभावी समन्वय अत्यंत आवश्यक है। साथ ही सभी रिकॉर्ड को अद्यतन रखने के निर्देश दिए। आयुक्त ने जिला आपदा परिचालन केंद्र में निर्माणाधीन नए बैठक कक्ष का भी निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि आपदा प्रबंधन से जुड़ी बैठकों और समन्वय कार्यों का संचालन अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सके। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अंशुल सिंह, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement