July 21, 2026

सोनम वांगचुक को हटाने पर भड़की एनएसयूआई


बागेश्वर । दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे वैज्ञानिक सोनम वांगचुक को कथित रूप से जबरन हटाए जाने के विरोध में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सभा में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वालों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सत्ता के नशे में जनता की ताकत को नहीं पहचान रही है।चेतावनी दी कि यदि जनता सड़कों पर उतरी तो सरकार के लिए सत्ता चलाना मुश्किल हो जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग की। इस मौके पर प्रेम दानू, ललित कुमार, राहुल कुमार, नीरज जोशी, सुमित सिंह, हरीश नेगी, पंकज पपोला, सुशांत, साहिल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।