बागेश्वर में छात्रों के साथ हुई अभद्रता पर कांग्रेस में रोष
बागेश्वर । दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ कथित अभद्रता और लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को गरुड़ मार्ग स्थित महात्मा गांधी पार्क के समीप धरना-प्रदर्शन किया। सभा में वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी मांग रखने वाले छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार और लाठीचार्ज निंदनीय है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष अर्जुन चंद गार्ग के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी पार्क में एकत्र हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि छात्रों के साथ किया गया व्यवहार लोकतंत्र की भावना के खिलाफ है। धरने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।ज्ञापन में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और छात्रों की मांगों को स्वीकार करने की मांग की गई। धरने में लोकमणि पाठक, ललित फर्स्वाण, हरीश ऐठानी, राजेंद्र टंगड़िया, सुनील भंडारी, हरीश त्रिकोटी, कुंदन गोस्वामी, धाम सिंह गढ़िया, मनोज शाह, नंदन कोरंगा और दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
