July 24, 2026

बागेश्वर में नौ में से एक भी चिकित्सक ने नहीं किया ज्वाइन


बागेश्वर ।  जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था इन दिनों गंभीर संकट से गुजर रही है। हाल में हुए तबादलों के बाद आठ चिकित्सकों को रिलीव कर दिया गया, जबकि जिले के लिए भेजे गए नौ नए डॉक्टरों में से एक ने भी अब तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। इसका सीधा असर सीएचसी कांडा और गरुड़ समेत अन्य अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा है। मरीजों, खासकर गर्भवती महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।