छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
रुद्रपुर । दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज और दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को रुद्रपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार स्थित बाटा चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के पुतले की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालकर उसका दहन किया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उनका आरोप था कि सरकार छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है, जिसे कांग्रेस किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगी।कांग्रेस नेताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देने और प्रधानमंत्री से देश के छात्रों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि छात्रों को न्याय नहीं मिला तो कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से अपना आंदोलन आगे भी जारी रखेगी। प्रदर्शन में संजय जुनेजा, मोहन खेड़ा, विजय यादव, परिमल राय, शिशुपाल सिंह, मन्नू चौधरी, गौरव खुराना, मोनिका ढाली, सौरव राज बेहड़, शुभम दास, अंकिता अधिकारी, दिनेश पंत, अशफाक अंसारी, पवन वर्मा, पिंटू राय, प्रांजल गाबा, प्रीति साना, राजेंद्र मिश्रा, राजेश कुमार सिंह, सौरभ शर्मा, इंदरजीत सिंह, विक्रमजीत सिंह, रणजीत तिवारी, सतनाम सिंह, अमित अरोड़ा, आशित बाला, बबलू सागर, राकेश अधिकारी, जावेद अख्तर, नवीन खेतवाल, रणजीत राणा, रोहित चौहान, समप्रीत ग्रोवर, उमर अली, बाबू खान, उमर खान और विकास मलिक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
